बालू लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे चालक व खलासी

Updated:
विज्ञापन
बालू लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे चालक व खलासी

हिरणपुर. हिरणपुर-बरहरवा मुख्य सड़क बिरग्राम के निकट सोमवार की देर रात बालू लोड ट्रक असंतुलित होकर पलट गया.

विज्ञापन

हिरणपुर. हिरणपुर-बरहरवा मुख्य सड़क बिरग्राम के निकट सोमवार की देर रात बालू लोड ट्रक असंतुलित होकर पलट गया. इस दुर्घटना में चालक एवं खलासी बाल-बाल बच गए. जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या डब्ल्यूबी-65सी/4811 राजमहल से गंगा का बालू लोड कर कोलकाता पाइप फैक्ट्री जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से ट्रेलर सामने आने से चालक का संतुलन बिगड़ गया. इस कारण ट्रक पुलिया का रेलिंग तोड़ते हुए करीब 10 फीट नीचे पुल पर पलट गया. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस पहुंचकर घटना की जानकारी ली. इस बाबत थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola