ePaper

मवेशी चरा रहे लोगों ने ट्रक चालक को पीटा, घायल

Updated at : 22 Oct 2025 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
मवेशी चरा रहे लोगों ने ट्रक चालक को पीटा, घायल

हिरणपुर. तुरसाडीह गांव में बुधवार को एक ट्रक चालक के साथ मवेशी चरा रहे कुछ लोगों ने जमकर मारपीट की.

विज्ञापन

हिरणपुर. थाना क्षेत्र के तुरसाडीह गांव में बुधवार को एक ट्रक चालक के साथ मवेशी चरा रहे कुछ लोगों ने जमकर मारपीट की. इसमें चालक का एक पैर टूट गया. घायल चालक की पहचान पवन कुमार, निवासी जानकी नगर, पूर्णिया (बिहार) के रूप में हुई है. घायल चालक ने बताया कि वह ट्रक (जेएच16एच/3375) में पत्थर चिप्स लादकर शीतपहाड़ी से बिहार जा रहा था. तुरसाडीह के पास सड़क पर मवेशी चरा रहे लोगों को रास्ता हटाने की बात कहने पर उन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इसकी सूचना मिलते ही एएसआइ किशोर टुडू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. घायल चालक का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिरणपुर में डॉ मनोज कुमार ने किया. उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola