दुर्गापुर के ग्रामीणों को महुआ फूल के संग्रहण का दिया प्रशिक्षण
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से मंगलवार को वन विभाग के समीप दुर्गापुर गांव में महुआ फूल संग्रहण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान आसपास के लोगों को महुआ चुनने के तरीके को लेकर जानकारी दी गयी.
विज्ञापन
पाकुड़.
वन विभाग की ओर से मंगलवार को वन विभाग के समीप दुर्गापुर गांव में महुआ फूल संग्रहण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान ग्रामीण समेत वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे. प्रशिक्षक आशुतोष कुमार द्वारा आसपास के लोगों को महुआ चुनने के तरीके को लेकर जानकारी दी गयी. गामीणों को महुआ किसी कपड़े या नेट के माध्यम से चुनने की अपील की गयी. वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि जंगल में पेड़ों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से महुआ फूल संग्रहण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. महुआ चुनने को लेकर प्रशिक्षक के माध्यम से ग्रामीणों को जानकारी दी गयी है. बताया कि अक्सर लोग महुआ चुनने के लिए पेड़ में आग लगा देते हैं. इस कारण जंगल को काफी नुकसान होने की संभावना बनी रहती है. इसी से बचने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया है. दूसरी ओर महुआ जब जमीन पर गिरती है, तो उसकी बाजार दर कम हो जाती है. महुआ का बाजार में अधिक दाम मिले, इसको लेकर महुआ कैसे जमीन पर नेट के माध्यम से एकत्रित किया जा जाए, इसकी जानकारी दी गयी है. बताया कि यह कार्यक्रम आगे भी चलाया जाएगा. जंगलों में आग ना लगे, इसको लेकर फायर टीम भी सक्रिय रहेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










