वार्ड सदस्यों को पेसा कानून को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
वार्ड सदस्यों को पेसा कानून को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

पाकुड़ के अमड़ापाड़ा प्रखंड कार्यालय सभागार में सभी पंचायतों के वार्ड सदस्यों को पेसा कानून पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड समन्वयक सह कनीय अभियंता सोहेल शेख ने की, जिसमें प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी जिलुर रहमान, सहायक अभियंता सुनील कुमार सिंह तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि पेसा कानून अनुसूचित क्षेत्रों की ग्राम सभाओं को खनन, भूमि अधिग्रहण, सामाजिक न्याय, नशा मुक्ति, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और परंपराओं के संरक्षण जैसे विषयों पर विशेष अधिकार प्रदान करता है। वार्ड सदस्यों से पंचायतों में जनजागरूकता अभियान चलाने की भी अपील की गई। प्रशिक्षण के दौरान सदस्यों के प्रश्नों के विस्तार से जवाब दिए गए।

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. अमड़ापाड़ा प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को सभी पंचायतों के वार्ड सदस्यों को पेसा कानून से संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड समन्वयक सह कनिष्ठ अभियंता सोहेल शेख ने की. मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी जिलुर रहमान, सहायक अभियंता सुनील कुमार सिंह, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजय गुप्ता सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. अधिकारियों ने बताया कि पेसा कानून अनुसूचित क्षेत्रों की ग्राम सभाओं को खनन, भूमि अधिग्रहण, सामाजिक न्याय, नशा मुक्ति, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और परंपराओं के संरक्षण जैसे विषयों पर विशेष अधिकार प्रदान करता है. उन्होंने वार्ड सदस्यों से अपने-अपने पंचायतों में जनजागरूकता अभियान चलाने की अपील की. प्रशिक्षण के दौरान वार्ड सदस्यों ने प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से जवाब दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola