तीर्थ करने गया था परिवार, घर से नकदी सहित जेवरात ले उड़े चोर

Updated:
विज्ञापन
तीर्थ करने गया था परिवार, घर से नकदी सहित जेवरात ले उड़े चोर

नगर थाना क्षेत्र के अन्नपूर्णा कॉलोनी में एक खाली पड़े घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी कृपा सिंधु बच्चन तीर्थयात्रा के दौरान चोरी हुई। चोरों ने दीवार फांदकर अंदर घुसकर बच्चों के गुल्लक से करीब 40 हजार रुपये नकद और जेवरात चुरा लिए। पुलिस और तकनीकी टीम जांच में जुटी है। इलाके में चोरी की बढ़ती घटनाओं से स्थानीय लोग चिंतित हैं। पुलिस मामले का जल्द खुलासा करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के अन्नपूर्णा कॉलोनी की है घटना चोरी की सूचना पर लौटे कृपा सिंधु प्रतिनिधि, पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के अन्नपूर्णा कॉलोनी स्थित एक खाली पड़े आवास में अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिये. गृहस्वामी कृपा सिंधु बच्चन 21 मई को परिवार सहित तीर्थयात्रा पर गये थे. गुरुवार को उन्हें चोरी की सूचना मिली तो शुक्रवार को वे घर पहुंचे तो चोरी की पुष्टि हुई. चोर दीवार फांदकर परिसर में घुसे थे और घर के एक दरवाजे का ताला काटकर अंदर प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया. पेशे से पत्रकार कृपा सिंधु बच्चन ने बताया कि घर में बच्चों के गुल्लक में रखे करीब 40 हजार रुपये नकद सहित जेवरात की चोरी हुई है. हालांकि, अभी चोरी हुए सामानों का आकलन किया जा रहा है, इसके बाद ही कुल नुकसान की सही जानकारी मिल सकेगी. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी. नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और जल्द उद्भेदन के लिए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है. इधर, क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है.

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola