गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु के बलिदान को किया गया याद

Updated at : 18 Apr 2025 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु के बलिदान को किया गया याद

पाकुड़ नगर. गुड फ्राइडे के अवसर पर जिले भर में ईसाई समुदाय ने प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को श्रद्धा, शांति और अनुशासन के साथ याद किया.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. गुड फ्राइडे के अवसर पर जिले भर में ईसाई समुदाय ने प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को श्रद्धा, शांति और अनुशासन के साथ याद किया. शहर के प्रमुख गिरजाघरों जिंदातो मैथोडिस्ट चर्च, धनुषूजा चर्च, सोनाजोड़ी चर्च में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित हुई. इन सभाओं में बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग शामिल हुए. लोगों ने प्रभु यीशु के बलिदान और उनके द्वारा झेले गए कष्टों को स्मरण करते हुए प्रार्थना की. प्रार्थना सभाओं का नेतृत्व चर्च के फादर और पादरियों ने किया. उन्होंने यीशु मसीह के सात महावचनों पर आधारित प्रवचन दिए, जिनमें क्षमा, प्रेम और बलिदान का संदेश प्रमुख रहा. फादरों ने ईसाई समुदाय को जीवन में इन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु के दिखाए मार्ग पर चलने और समाज में भाईचारा, प्रेम व शांति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया. पूरे वातावरण में आध्यात्मिक भावनाओं की गूंज रही और गुड फ्राइडे पर श्रद्धा और समर्पण का विशेष माहौल देखने को मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola