जनता से प्राप्त शिकायतों का किया जायेगा निबटारा : डीसी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Dec 2025 5:46 PM
पाकुड़. आम जनमानस की समस्याओं के समाधान को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार ने समाहरणालय में जनता दरबार लगाया.
संवाददाता, पाकुड़. आम जनमानस की समस्याओं के समाधान को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार ने समाहरणालय में जनता दरबार लगाया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. उन्होंने आश्वस्त किया कि संज्ञान में आए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जायेगा. जनता दरबार में जमीन, आय, जाति प्रमाणपत्र, अनुकंपा पर नौकरी, बागबानी व बिजली विभाग से संबंधित आवेदन शिकायत के रूप में आये. जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएं सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें. इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










