सीएचसी में 10 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Dec 2025 6:01 PM

विज्ञापन

पाकुड़िया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में बुधवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत कुल 10 महिलाओं का निशुल्क बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया.

विज्ञापन

पाकुड़िया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में बुधवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत कुल 10 महिलाओं का निशुल्क बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया. वहीं चिकित्सक डॉ मंजर आलम ने बताया कि सर्वप्रथम पंजीकरण कर मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गयी. इसके बाद 10 महिलाओं का निशुल्क बंध्याकरण ऑपरेशन पाकुड़ से पहुंचे डॉ पंकज कुमार विराजी के द्वारा किया गया. ऑपरेशन के उपरांत महिलाओं को सभी प्रकार के जरूरी दवा व अन्य सामग्री दी गयी. डॉ भरत भूषण ने बताया कि यहां नियमित रूप से बंध्याकरण किया जाता है. मौके पर डॉ गंगा शंकर साहा, डॉ प्रीतम कुमारी, एमपीडब्ल्यू प्रभात दास, बबीता कुमारी, नित्य कुमार पाल, अलख निरंजन, नागेश कुमार आदिमौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola