एसपी ने एससी-एसटी थाने का किया वार्षिक निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
एसपी ने एससी-एसटी थाने का किया वार्षिक निरीक्षण

इस दौरान एसपी ने थाना कार्यालय, अभिलेखों की गुणवत्ता, मालखाना, हवालात, सीसीटीवी व्यवस्था, थाना परिसर, बैरक तथा साफ-सफाई समेत अन्य प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की.

विज्ञापन

महिला अपराध के मामलों में त्वरित कार्रवाई करें : एसपी प्रतिनिधि, पाकुड़ पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने गुरुवार को नगर थाना परिसर स्थित एससी-एसटी थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. इस दौरान सबसे पहले पुलिस जवानों ने उन्हें सलामी दी. इस दौरान एसपी ने थाना कार्यालय, अभिलेखों की गुणवत्ता, मालखाना, हवालात, सीसीटीवी व्यवस्था, थाना परिसर, बैरक तथा साफ-सफाई समेत अन्य प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की. उन्होंने अभिलेखों को सुव्यवस्थित और अद्यतन रखने, थाना परिसर की स्वच्छता बनाए रखने तथा अनुशासन और समयबद्ध कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिया. एसपी ने महिला अपराधों से जुड़े मामलों में त्वरित, निष्पक्ष और संवेदनशील कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया. महिला सहायता तंत्र को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने तथा महिला व बालिका संबंधी शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देशदिया. उन्होंने कहा कि पीड़ितों को त्वरित, सम्मानजनक और प्रभावी सहायता उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है. इसके अलावा एसपी ने लंबित मामलों के जल्द निष्पादन तथा सभी फाइलों को समय-समय पर अपडेट रखने का भी निर्देश दिया. मौके पर एससी-एसटी थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
राघव कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola