सिंधी समाज 30 को मनायेगा भगवान झूलेलाल की जयंती

पाकुड़ नगर. सिंधी धर्मशाला में रविवार को सिंधी समाज की बैठक हुई. समाज के लोगों ने 30 मार्च को भगवान झूलेलाल की जयंती भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया.
पाकुड़ नगर. सिंधी धर्मशाला में रविवार को सिंधी समाज की बैठक हुई. अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष उदय लखमानी ने की. इस दौरान समाज के लोगों ने 30 मार्च को भगवान झूलेलाल की जयंती भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया. उदय लखमानी ने कहा कि चैत्र शुक्ल द्वितीया से सिंधी नववर्ष की शुरुआत होती है. इसी दिन भगवान झूलेलाल जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है. चैत्र मास को सिंधी भाषा में चेट और चंद्रमा को चंड कहा जाता है, इसलिए भगवान झूलेलाल जी की जयंती चेट्टी चंड के नाम से मनायी जाती है. इस अवसर पर आनंद मध्यान, पप्पू गंगवानी, सतीश लखमानी, संजय लखमानी, गुल गंगवानी, विनोद तिर्थानी, अर्जन दास, सन्नी तिर्थानी, कैलाश मध्यान आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सानू दत्ता
सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










