भारत में कुछ कारों पर नीली नंबर प्लेट क्यों होती है? जानिए कौन होते हैं इसके असली मालिक
Published by : Ankit Anand Updated At : 23 Feb 2026 11:25 AM
नीली नंबर प्लेट कार (Photo: AI Generated)
Blue Number Plate Car: सड़क पर दिखने वाली नीली नंबर प्लेट कोई स्टाइल नहीं, बल्कि इनकी खास पहचान होती है. ये गाड़ियां विदेशी राजनयिकों और दूतावासों से जुड़ी होती हैं, ताकि एजेंसियां उन्हें तुरंत पहचान सकें और उनका काम बिना रुकावट चलता रहे. आइए इस नंबर प्लेट से जुड़ी कुछ और बातें जानते हैं.
Blue Number Plate Car: क्या आपने कभी सड़क पर नीले नंबर प्लेट वाली गाड़ियां देखी हैं और सोचा है कि इनका रंग अलग क्यों होता है? दरअसल, ये गाड़ियां आम लोगों के नहीं होते, बल्कि ज्यादातर राजनयिकों (Diplomats) और विदेशी मिशनों से जुड़े होते हैं. इनकी नंबर प्लेट का रंग स्टाइल या पर्सनल पसंद के लिए नहीं होता, बल्कि भारतीय कानून के तहत इसका एक खास आधिकारिक मकसद होता है. आइए इसके बारे में आपको डिटेल में बताते हैं.
भारत में नीली नंबर प्लेट का मतलब क्या है?
भारत में नीले नंबर प्लेट उन गाड़ियों को दिए जाते हैं जो विदेशी राजनयिकों (Foreign Diplomats) और दूतावासों (Embassies) के इस्तेमाल में होती हैं. आसान भाषा में कहें तो, सड़क पर अगर किसी कार पर नीली प्लेट दिख जाए, तो समझिए वह किसी डिप्लोमैट या एम्बेसी से जुड़ी है.
ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि ट्रैफिक पुलिस और दूसरी एजेंसियां इन गाड़ियों को तुरंत पहचान सकें. यह व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय नियमों यानी 1961 के वियना कन्वेंशन ऑन डिप्लोमैटिक रिलेशंस के तहत है. नीले बैकग्राउंड पर सफेद अक्षरों वाली ये प्लेटें आम निजी (सफेद) और कमर्शियल (पीली) नंबर प्लेट से अलग दिखती हैं. इसी वजह से सड़क पर इन्हें पहचानना आसान हो जाता है.
ब्लू नंबर प्लेट आखिर किनके पास होती है?
भारत में नीली नंबर प्लेट आम तौर पर एंबेसी, हाई कमीशन, कॉन्सुलेट और यहां काम कर रही इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन्स के गाड़ियों को दी जाती है. कई बार एंबेसडर और सीनियर डिप्लोमैटिक स्टाफ की गाड़ियों पर भी यही प्लेट लगी होती है.
आपने गौर किया होगा कि इन नंबर प्लेट्स पर अक्सर ‘CD’ लिखा होता है. इसका मतलब होता है कॉर्प्स डिप्लोमैटिक (Corps Diplomatique). यानी गाड़ी किसी राजनयिक (डिप्लोमैट) से जुड़ी है. इसके अलावा बाकी नंबरों से यह भी पता लगाया जा सकता है कि गाड़ी किस देश और किस मिशन की है.
यह पहचान क्यों जरूरी है?
यह पहचान इसलिए बहुत जरूरी होती है क्योंकि इससे विदेशी मिशनों का कामकाज बिना किसी रुकावट के आसानी से चलता रहता है और रोजमर्रा की चेकिंग के दौरान किसी तरह की गलतफहमी नहीं होती. साथ ही, इससे यह भी साफ दिखता है कि भारत अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक नियमों और परंपराओं का पूरी तरह सम्मान करता है.
यह भी पढ़ें: चप्पल पहन कर गाड़ी चलाने पर क्या कट सकता है चालान? क्या कहता है कानून?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










