होली पर चंद्र ग्रहण, इन राशियों की अचानक बढ़ेगी टेंशन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Feb 2026 11:13 AM
चंद्रग्रहण का राशियों पर असर
Chandra Grahan 2026: होली पर लगने वाला चंद्र ग्रहण सिंह, कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए तनाव बढ़ा सकता है. इन लोगों को नौकरी, धन और रिश्तों में सावधानी रखनी होगी.
Chandra Grahan 2026: ज्योतिष के अनुसार जब चंद्र ग्रहण सिंह राशि में लगता है, तो इसका खास प्रभाव लोगों की भावनाओं, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता पर पड़ता है. सिंह राशि का स्वामी सूर्य माना जाता है, जबकि चंद्रमा मन का कारक होता है. ऐसे में जब चंद्र ग्रहण सिंह राशि में होता है, तो कई लोगों को मानसिक तनाव, बेचैनी और असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. यह समय सोच-समझकर काम करने का होता है.
कब है साल का पहला चंद्र ग्रहण
3 मार्च 2026 को होली के अवसर पर चंद्र ग्रहण लगेगा, जिसे ज्योतिष में खास माना जा रहा है. इसका असर हर व्यक्ति की कुंडली पर अलग होगा. यह ग्रहण सिंह राशि में रहेगा, लेकिन बृहस्पति की नवम दृष्टि होने से इसके कई राशियों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.
इन राशियों की बढ़ सकती है टेंशन
इस चंद्र ग्रहण का सबसे ज्यादा असर सिंह राशि के लोगों पर पड़ सकता है. इसके अलावा कर्क और कुंभ राशि के जातकों को भी सावधान रहने की जरूरत है. इन राशियों के लोगों को अचानक चिंता, काम में रुकावट या मन में डर महसूस हो सकता है. कभी-कभी बिना किसी बड़ी वजह के भी तनाव बढ़ सकता है. इसलिए इस समय धैर्य रखना बहुत जरूरी होता है.
सिंह राशि वाले धैर्य से काम लें
सिंह राशि के लोगों पर चंद्र ग्रहण का सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है. इस समय आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है. काम बनते-बनते रुक सकते हैं, जिससे मन परेशान रहेगा. गुस्सा भी ज्यादा आ सकता है. नौकरी या बिजनेस में किसी के साथ मतभेद हो सकता है, इसलिए धैर्य से काम लेना जरूरी है.
कर्क राशि वालों के खर्च बढ़ सकते हैं
कर्क राशि के जातकों को मानसिक तनाव और चिंता का सामना करना पड़ सकता है. परिवार से जुड़ी कोई बात मन को परेशान कर सकती है. खर्च अचानक बढ़ सकते हैं, जिससे आर्थिक दबाव महसूस होगा. इस समय भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से बचें और शांत रहकर स्थिति संभालने की कोशिश करें.
वृश्चिक राशि वाले जल्दबाजी से बचें
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह समय कामकाज में रुकावट ला सकता है. नौकरी में दबाव बढ़ सकता है या अधिकारियों से तालमेल बिगड़ सकता है. मन में असुरक्षा की भावना आ सकती है. किसी जरूरी काम में देरी होने से तनाव बढ़ सकता है, इसलिए जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा.
कुंभ राशि वालों की करीबी लोगों से अनबन हो सकती है
कुंभ राशि के जातकों के रिश्तों पर इसका असर पड़ सकता है. जीवनसाथी या करीबी लोगों से अनबन होने की संभावना है. मन बेचैन रहेगा और निर्णय लेने में भ्रम की स्थिति बन सकती है. इस समय सोच-समझकर बोलना और विवाद से दूर रहना ही समझदारी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










