एसआइ नवीन कुमार बने सिमलोंग ओपी थाना प्रभारी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमलोंग ओपी थाना में गुरुवार को एसआइ नवीन कुमार ने 13वें थाना प्रभारी के रूप में योगदान किया.

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा. सिमलोंग ओपी थाना में गुरुवार को एसआइ नवीन कुमार ने 13वें थाना प्रभारी के रूप में योगदान लिया. नये थाना प्रभारी का स्वागत निवर्तमान थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बुके देकर किया. नवीन कुमार 2018 बैच के दारोगा हैं, इससे पूर्व वह हिरणपुर थाने में बतौर थाना प्रभारी रह चुके हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक ने जिस उम्मीद से मुझे थाना प्रभारी बना कर भेजा है उसमें मैं शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा. कहा कि थाना क्षेत्र में हर हाल में अवैध कार्य चलने नहीं दिया जायेगा. लोग नि:संकोच थाने में आकर हम से मिलें. हर संभव मदद किया जायेगा. बता दें कि निवर्तमान थाना प्रभारी विनोद कुमार का स्थानांतरण आमड़ापाड़ा थाना हो गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola