ePaper

भाजपा के नए जिला अध्यक्ष की घोषणा, सरिता मुर्मू बनीं अध्यक्ष

Updated at : 09 Jan 2026 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा के नए जिला अध्यक्ष की घोषणा, सरिता मुर्मू बनीं अध्यक्ष

सरिता मुर्मू ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है और वे सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी संगठन को और मजबूत बनाएंगी.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. पाकुड़ जिला में भाजपा के नए जिला अध्यक्ष के रूप में सरिता मुर्मू की घोषणा शुक्रवार को कर दी गयी. धनबाद विधायक और पार्टी चुनाव पर्यवेक्षक राज सिन्हा की मौजूदगी में जिला चुनाव पदाधिकारी दिलीप कुमार वर्मा ने सरिता मुर्मू को भाजपा का नया जिला अध्यक्ष मनोनीत किया. इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत जिला अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. सरिता मुर्मू ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है और वे सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी संगठन को और मजबूत बनाएंगी. उनका उद्देश्य न केवल संगठन की मजबूती को बढ़ाना है, बल्कि पार्टी की नीतियों और योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाना भी है. उन्होंने यह भी कहा कि आगामी चुनावी तैयारियों में संगठन को सक्रिय और प्रभावी बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी. इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच पार्टी की सकारात्मक छवि बनाए रखने में मदद करें और पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी और संगठन को सशक्त बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BINAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BINAY KUMAR

BINAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola