अशोक नगर चोरीकांड : सोना व्यवसायी धराया, ससुराल से 65 लाख के गहने बरामद

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी के साथ अधिकारी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची पुलिस ने अशोक नगर चोरीकांड में कार्रवाई करते हुए आरोपी समीर खान को गिरफ्तार किया है. उसके ससुराल से 65 लाख रुपये के सोने और मोती के आभूषण बरामद किए गए हैं.

विज्ञापन

Ashok Nagar Theft News: अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर में हुई चोरी के मामले में रांची पुलिस को सफलता मिली है. वहां नौ जुलाई को बिल्डर अखिलेश पांडेय के घर में चोरी हुई थी. इसके साथ ही बिल्डर निशित केसरी के घर में चोरी का प्रयास हुआ था. इस मामले में एसआइटी ने पेशे से सोना व्यवसायी और घटना के तीन मुख्य आरोपियों में से एक समीर खान उर्फ कबीर खान उर्फ अफरोज को गिरफ्तार किया है. वह मुजफ्फरपुर के शुक्ला रोड का निवासी है. उसकी निशानदेही पर मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित उसके ससुराल (विजय स्टोर गली, वार्ड नंबर-40) में छापेमारी की गयी. वहां से लगभग 400 ग्राम सोने और मोती के कीमती आभूषण बरामद हुए हैं. बाजार में इन आभूषणों की कीमत करीब 65 लाख रुपये है. यह जानकारी मंगलवार को रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने दी. उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी इरफान जिस भी राज्य में आभूषण की चोरी करता था, वह उसे अपने करीबी समीर खान के पास बेचता था. अगर समीर तत्काल पैसे नहीं दे पाता था, तो धीरे-धीरे अलग-अलग माध्यम से इरफान को पैसे भेजता था. इरफान पर अलग-अलग राज्यों में 80 केस दर्ज हैं.

विज्ञापन

मुख्य आरोपी इरफान पुलिस की गिरफ्त से दूर 

इधर इस हाई-प्रोफाइल चोरी के मुख्य आरोपी कुख्यात अंतरराज्यीय चोर इरफान उर्फ उजाले उर्फ बाबा उर्फ आर्यन और नवीन शर्मा फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं. उनकी तलाश एसआइटी कर रही है. इससे पहले पुलिस ने इरफान की पत्नी गुलशन परवीन को बिहार के सीतामढ़ी से गिरफ्तार किया था. वहीं अफरोज की पत्नी शकीला उर्फ लाडली को दिल्ली के नरेला क्षेत्र स्थित बवाना कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया था. इससे पहले भी पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गयी लग्जरी जगुआर कार, चोरी के सोने के आभूषण और 17,36,200 रुपये नकद बरामद किये थे.

ये भी पढ़ें: झारखंड में हेपेटाइटिस बी संक्रमण घटा, लेकिन हेपेटाइटिस सी ने बढ़ाई चिंता

ये भी पढ़ें: श्रावणी मेले पर आतंकी साया, झारखंड में हाई अलर्ट, खुफिया इनपुट के बाद प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा कड़ी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola