सहियाओं को मिला मुख्यमंत्री सारथी योजना का प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
सहियाओं को मिला मुख्यमंत्री सारथी योजना का प्रशिक्षण

पाकुड़िया. सीएचसी सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री सारथी योजना पर स्वास्थ्य सहियाओं के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी.

विज्ञापन

पाकुड़िया. सीएचसी सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री सारथी योजना पर प्रखंड की स्वास्थ्य सहियाओं के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यशाला में स्वास्थ्य सहियाओं से अपने-अपने कार्य क्षेत्र में मुख्यमंत्री सारथी योजना का प्रचार-प्रसार करने की बात कही गयी. प्रशिक्षक रवि कुमार राम ने बताया कि योजना के तहत 18 से 35 वर्ष के बेरोजगार युवक-युवतियों को तीन माह का कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसके बाद उन्हें रोजगार या स्वरोजगार से जोड़ा जायेगा. उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सिलाई, ब्यूटीशियन, फैशन डिजाइन, कंप्यूटर, इलेक्ट्रीशियन, सोलर पैनल इंस्टॉलेशन और वेल्डिंग ऑपरेटर सहित अन्य ट्रेडों की जानकारी दी. कार्यशाला में बिटीटी रायमुनि, नित्य कुमार पाल सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola