नपवासियों को पानी कनेक्शन का फीस किश्तों में जमा करना होगा, बनी सहमति
Published by : RAGHAV MISHRA Updated At : 24 Mar 2026 5:52 PM
पाकुड़. नगर परिषद कार्यालय के सभागार में मंगलवार को नप बोर्ड की पहली बैठक संपन्न हुई.
नगर पंचायत बोर्ड की हुई पहली बैठक, कई महत्वपूर्ण एजेंडे पर हुई चर्चा प्रतिनिधि, पाकुड़. नगर परिषद कार्यालय के सभागार में मंगलवार को नप बोर्ड की पहली बैठक संपन्न हुई. बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल, उपाध्यक्ष राणा ओझा, कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंन्द्र चौधरी, वार्ड पार्षद व नप कर्मी मौजूद थे. बैठक में उपस्थित वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से नप बोर्ड को अवगत कराया. वार्ड पाषदों ने गर्मी को देखते हुए पानी की समस्या के समाधान पर जोर दिया. कहा गया कि पानी की समस्या जगह-जगह पर है. इसको दूर करने का प्रयास किया जायेगा. खराब पड़े सभी चापानलों को दुरुस्त किया जायेगा. गंगाजल का पानी लोगों को मिले इस दिशा में कार्य किया जा रहा है. बहुत जल्द लोगों को पानी मुहैया कराया जायेगा. वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड में नाली की सफाई, स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने की मांग की. सारी समस्याओं को नोट करने के बाद पदाधिकारी ने समाधान करने का भरोसा दिया. नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल ने कहा कि जिस जगह में पानी नहीं पहुंच रहा है. वर्तमान में टैंकर से पानी पहुंच जायेगा. पानी कनेक्शन को लेकर नगर परिषद की ओर से पहल की जा रही है. बताया कि पानी कनेक्शन के लिए नगर परिषद की ओर से सात हजार रुपये रखे गए है. एक बार देने में लोगों भारी पड़ेगा, इसलिए इसका भुगतान किश्तों में करने पर सहमति बनाई गयी है. अब लोगों को सात हजार रुपये का भुगतान 7 महीने में करना है. इस पर सभी वार्ड पार्षदों ने सहमति जतायी. सबों के प्रयास से ही नगर का विकास संभव : राणा ओझा उपाध्यक्ष राणा आझा ने कहा कि नगर के विकास में सभी की सहभागिता आवश्यक है. सबों के प्रयास से ही नगर के विकास की रूप रेखा तैयार हो सकती है. बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में पानी के साथ-साथ नाला, स्ट्रीट लाइट की भी समस्या है, जिसे दूर करने का प्रयास किया जायेगा. शहर स्वच्छ हो इसका प्रयास किया जायेगा. इसके अलावा चांदपुर से लेकर पाकुड़ तक में अवैध कनेक्शन हटाने की मांग की गयी. मौके पर नगर मिशन प्रबंधक मनीष कुमार मिश्रा, जय बर्मण, राकेश कुमार, धीरज कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










