पुठी मारी ब्रिज पर मरम्मत कार्य से आवागमन ठप, लंबी कतार में फंसे वाहन

Updated:
विज्ञापन
पुठी मारी ब्रिज पर मरम्मत कार्य से आवागमन ठप, लंबी कतार में फंसे वाहन

पुल पर मरम्मत कार्य जारी रहने से गाड़ियों का आवागमन पूरी तरह ठप रहा. आवागमन बाधित होने के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी.

विज्ञापन

पाकुड़. झारखंड सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के शमशेरगंज थाना क्षेत्र स्थित पुठीमारी ब्रिज पर मरम्मत कार्य शुरू होने के कारण पाकुड़ की ओर से गुजरने वाले वाहन चालकों सहित आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. पुल पर मरम्मत कार्य जारी रहने से गाड़ियों का आवागमन पूरी तरह ठप रहा. आवागमन बाधित होने के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. कई छोटी-बड़ी गाड़ियां घंटों तक लाइन में खड़ी रहीं. वाहन चालकों का कहना है कि पुलिस ने सुरक्षा कारणों से वाहनों को रोक दिया है, लेकिन इससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. चालकों ने बताया कि जिन खनिजों को वे लेकर आ रहे हैं, उनके माइनिंग पास की समय सीमा निर्धारित होती है. समय समाप्त होने पर रास्ते में चेकिंग के दौरान गाड़ी पकड़े जाने की स्थिति में भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है. कुछ चालकों ने पुलिस पर मनमानी का आरोप भी लगाया. वहीं चेक पोस्ट पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह में तीन गाड़ियों को छोड़ा गया था. इस संबंध में प्रभारी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने कहा कि बंगाल में पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण आवागमन रोका गया है. उन्होंने बताया कि सुबह खाली होने वाली गाड़ियों को जाने दिया गया था, लेकिन मरम्मत कार्य की जानकारी के बाद वाहनों की आवाजाही फिर से रोक दी गयी है. अधिकारी ने बताया कि वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी मौजूद हैं, चालक चाहे तो उन रास्तों का उपयोग कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Binay Kumar

लेखक के बारे में

By Binay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola