ePaper

राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर बनायी गयी रंगोली

Updated at : 22 Jan 2026 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर बनायी गयी रंगोली

लिट्टीपाड़ा. प्रखंड परिसर में गुरुवार को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा. प्रखंड परिसर में गुरुवार को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड सह अंचल व सीडीपीओ कार्यालय के पदाधिकारी, कर्मी सहित कस्तूरबा गांधी व राजकीयकृत 2 विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया. छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरुकता से संबंधित प्रेरक प्रस्तुतियां दी. कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने मेरा भारत मेरा वोट थीम पर आकर्षक रंगोली बनायीं. मतदाता जागरुकता का सशक्त संदेश दिया. इसके बाद जागरुकता रैली में सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रेरक नारे लगाए. रैली के दौरान प्रमुख नारे वोट हमारा अधिकार है, पहले मतदान, फिर जलपान”, “सशक्त लोकतंत्र की पहचान शत-प्रतिशत मतदान”, हमारा वोट, हमारी ताकत, नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया. बीडीओ संजय कुमार ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई. मौके पर बीपीआरओ कमल पहाड़िया, बीएओ केसी दास, बीपीओ मानिक दास, प्रधान सहायक विजय पासवान, महिला पर्यवेक्षिका गायत्री कुमारी, प्रमोदिनी टुडू सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola