भाषण में प्रीति व कविता में श्याम मंडल रहे पहले स्थान पर

Updated:
विज्ञापन
भाषण में प्रीति व कविता में श्याम मंडल रहे पहले स्थान पर

पाकुड़ नगर. स्वतंत्रता दिवस पर जेनरेशन जेड क्लासेस की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. स्वतंत्रता दिवस पर जेनरेशन जेड क्लासेस की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. छात्रों ने भाषण, कविता, नाटक और क्विज में उत्साहपूर्वक भाग लिया. भाषण प्रतियोगिता में प्रीति शाह-प्रथम, दीप्ति शाह-द्वितीय और सोनी कुमारी-तृतीय स्थान पर रहीं. वहीं, कविता में श्याम मंडल ने पहला, अमन जायसवाल ने दूसरा और अंशुल रविदास ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. अंग्रेजी कविता में आदिल अंसारी-पहले, प्रीतम कुमार दूसरे और अनन्या जायसवाल तीसरे स्थान पर रहे. नाटक प्रस्तुति में कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार जीता. वहीं, क्विज में शौर्य मेध्यान ने पहला, प्रीति शाह ने दूसरा और श्याम मंडल ने तीसरा स्थान हासिल किया. कार्यक्रम के अंत में संस्था ने छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रतियोगिताओं में भाग लेने की प्रेरणा दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola