पुलिसकर्मियों को मिला आई-रेड ऐप का प्रशिक्षण

पाकुड़िया. थाना परिसर में थाना प्रभारी व पुलिस पदाधिकारियों को आई रेड (इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस) ऐप का प्रशिक्षण दिया गया
पाकुड़िया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को पाकुड़िया थाना परिसर में थाना प्रभारी व पुलिस पदाधिकारियों को आई रेड (इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस) ऐप का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक अंकित कुमार ने बताया कि इस ऐप से सड़क दुर्घटना स्थलों की पहचान कर रोकथाम की जा सकती है. दुर्घटना होने पर ऐप में एंट्री, फोटो सहित संबंधित तथ्य दर्ज होंगे, जिससे वास्तविक कारणों का विश्लेषण कर सुधारात्मक कदम उठाए जा सकेंगे. इसके आधार पर पीडब्ल्यूडी, एनएचएआइ और परिवहन विभाग से समन्वय कर सड़क की खामियों को दूर करने का प्रयास हो सकेगा. मौके पर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो समेत सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सानू दत्ता
सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










