सवा लाख की लॉटरी के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

Published by : RAGHAV MISHRA Updated At : 04 Sep 2025 5:49 PM

विज्ञापन

मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर मणिरामपुर में प्रतिबंधित लॉटरी के खिलाफ छापेमारी कर 1,210 पीस लॉटरी के साथ दो आरोपियों, डालीम मोमीन और मंजारूल शेख को गिरफ्तार किया। इनके पास से 6,000 रुपये और विभिन्न कंपनियों के लॉटरी टिकट बरामद किए गए, जिनका बाजार मूल्य लगभग 1.25 लाख रुपये है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। मामले में थाना कांड संख्या 224/25 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। छापेमारी दल में मुक्त्फसिल थाना प्रभारी गौरव कुमार सहित कई अधिकारी शामिल थे।

विज्ञापन

नाश्ते की दुकान से चल रहा था गोरखधंधा, एसपी के निर्देश पर कार्रवाई प्रतिनिधि, पाकुड़. एसपी निधि द्विवेदी के निर्देशानुसार मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने झारखंड में प्रतिबंधित लॉटरी के खिलाफ कार्रवाई की है. मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के मणिरामपुर में छापेमारी कर 1,210 पीस लॉटरी के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. मणिरामपुर निवासी डालीम मोमीन एवं मंजारूल शेख को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से टिकटों के साथ 6,000 रुपये भी बरामद किए गए हैं. लॉटरी का बाजार में अनुमानित मूल्य एक लाख 25 हजार रुपये है. यह जानकारी एसडीपीओ दयानंद आजाद ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मणिरामपुर में असराफुल शेख के नास्ता दुकान के समीप लॉटरी की बिक्री हो रही है. सूचना के आधार पर टीम गठित कर छापेमारी की गई. छापेमारी के क्रम में अलग-अलग कंपनियों के टिकट बरामद किए गए हैं. मंजारूल शेख के पास से 540 पीस और डालीम मोमीन के पास से 670 पीस टिकट बरामद किए गए हैं, जिनका बाजार में अनुमानित मूल्य लगभग सवा लाख रुपये है. थाना कांड संख्या 224/25 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी दल में मुफ्फसिल थाना प्रभारी गौरव कुमार, अजय कुमार उपाध्याय, महादेव प्रसाद मालाकार, मदन कुमार पांडा, शिवजी कुमार यादव, शिवजी प्रसाद, शांति देवी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAGHAV MISHRA

लेखक के बारे में

By RAGHAV MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola