एनएच निर्माण के लिए भूमि का हुआ भौतिक सत्यापन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अंचल अधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में नेशनल हाइवे निर्माण को लेकर रविवार को हाथकाठी मौजा में भूमि अर्जन की कार्यवाही को लेकर भौतिक सत्यापन किया गया.

विज्ञापन

हिरणपुर. अंचल अधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में नेशनल हाइवे निर्माण को लेकर रविवार को हाथकाठी मौजा में भूमि अर्जन की कार्यवाही को लेकर भौतिक सत्यापन किया गया. इस दौरान सीआई विकास बास्की, राजस्व उपनिरीक्षक, अमीन मिस्टर अंसारी, चैनमैन आदि मौजूद रहे. सीओ ने बताया कि हिरणपुर अंचल में एनएच-333 ए में सिमलोंग-धरमपुर मोड़ से लिट्टीपाड़ा-पाकुड तक दो लेन पथ एवं उच्चस्तरीय पुल की निर्माण होना है. इसे लेकर भूमि अधिग्रहण किया जाना है. इसे लेकर अंचल क्षेत्र के रानीपुर, हिरणपुर खास, सुंदरपुर, धोवापहाड़ी, रानिकोला, हाथकाठी एवं तारापुर मौजा भूमि अर्जन के लिए भौतिक सत्यापन किया गया है. भू-अर्जन के लिए जमीन सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया गया है. इसकी विस्तृत रिपोर्ट जिला भू-अर्जन कार्यालय में भेजी जायेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola