छुट्टे पैसों की टेंशन खत्म:पाकुड़ में 350 दुकानदारों को मिले छोटे सिक्के

Updated:
विज्ञापन

दुकानदारों को छोटे मूल्यवर्ग के सिक्के उपलब्ध कराते चैंबर व एसबीआई के पदाधिकारी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पाकुड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स और एसबीआई ने दुकानदारों को सिक्के बांटे और साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूक किया. जानिए पूरी खबर.

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़: शहर के व्यापारियों और छोटे दुकानदारों को रोजमर्रा के लेन-देन में होने वाली छुट्टे पैसों की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से पाकुड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं भारतीय स्टेट बैंक की ओर से गुरुवार को विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान करीब 350 दुकानदारों और छोटे व्यापारियों को छोटे मूल्यवर्ग के सिक्के उपलब्ध कराये गये.

विज्ञापन

इसके साथ ही चैंबर और एसबीआई की टीम ने व्यापारियों व आम लोगों को साइबर अपराध और ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के प्रति भी जागरूक किया.

बाजार से चौक-चौराहों तक पहुंची टीम

अभियान में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पाकुड़ के शाखा प्रबंधक नीरज कुमार एवं श्रवण कुमार सिन्हा के सहयोग से वित्तीय साक्षरता सलाहकार दिलीप गुप्ता, पाकुड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल जैन, गोपेश अग्रवाल एवं सचिव संजीव कुमार खत्री शामिल रहे.

चैंबर और एसबीआई की टीम ने मुख्य बाजार के अलावा हरिणडांगा बाजार, रेलवे गेट, सब्जी मंडियों और विभिन्न चौक-चौराहों पर पहुंचकर छोटे व्यापारियों को सिक्के उपलब्ध कराये.

इस दौरान फल-सब्जी विक्रेताओं, ठेला-रेहड़ी संचालकों, मिठाई दुकानदारों, जनरल स्टोर संचालकों समेत अन्य छोटे कारोबारियों को छोटे मूल्यवर्ग के सिक्के दिये गये.

छुट्टे पैसों की समस्या होगी कम

चैंबर अध्यक्ष निर्मल जैन ने कहा कि छोटे दुकानदारों और ग्राहकों को रोजमर्रा के लेन-देन में अक्सर छुट्टे पैसों की समस्या का सामना करना पड़ता है. इसी को देखते हुए एसबीआई के सहयोग से यह पहल की गयी है.

उन्होंने कहा कि इससे व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को सुविधा मिलेगी. भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी अभियान चलाये जायेंगे.

चैंबर सचिव संजीव कुमार खत्री ने कहा कि छोटे मूल्यवर्ग के सिक्कों की उपलब्धता बढ़ने से लेन-देन में होने वाली परेशानी और अनावश्यक विवाद कम होंगे. उन्होंने अभियान में सहयोग के लिए एसबीआई अधिकारियों एवं टीम के प्रति आभार जताया.

साइबर ठगी से बचने की दी सलाह

अभियान के दौरान लोगों को ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल लेन-देन में सावधानी बरतने की सलाह दी गयी. टीम ने कहा कि अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करें और ओटीपी, पिन, पासवर्ड तथा बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें.

अनजान कॉल, संदेश या लिंक के माध्यम से मांगी गयी बैंकिंग जानकारी नहीं देने और किसी भी ऑनलाइन लेन-देन से पहले पूरी तरह सतर्क रहने की अपील की गयी.

टीम ने लोगों को संदेश दिया कि “आपका बैंक खाता आपकी पूंजी है, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola