दिनेश पहाड़िया की हत्या के आरोप में चचेरा भाई गिरफ्तार
Published by : SANU KUMAR DUTTA Updated At : 12 Aug 2025 7:14 PM
लिट्टीपाड़ा. सिमलोंग ओपी क्षेत्र के बड़ा चटकम गांव में बीते शनिवार को दिनेश पहाड़िया की हत्या मामले में पुलिस ने गांव के ही जोगिया पहाड़िया को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
लिट्टीपाड़ा. सिमलोंग ओपी क्षेत्र के बड़ा चटकम गांव में बीते शनिवार को दिनेश पहाड़िया की हत्या मामले में पुलिस ने गांव के ही जोगिया पहाड़िया को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. ओपी प्रभारी ने बताया कि बड़ा चटकम निवासी दिनेश पहाड़िया की हत्या चाकू से वार कर चटकम हटिया से घर लौटने के दरम्यान उन्हीं के चचेरा भाई जोगिया पहाड़िया ने कर दी थी. हत्या की वजह आपसी कलह बताया जा रहा है. सिमलोंग ओपी प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि दिनेश की हत्या के आरोप में जोगिया पहाड़िया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










