मुर्शिदाबाद पुलिस ने 23 किग्रा गांजा के साथ तस्कर धराया

Updated:
विज्ञापन
मुर्शिदाबाद पुलिस ने 23 किग्रा गांजा के साथ तस्कर धराया

मुर्शिदाबाद के बहरामपुर थाना पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा के साथ तस्कर प्रकाश राय (39) को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर उसे मोहना बस स्टैंड के पास 23 किलोग्राम गांजा ले जाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। प्रकाश राय सिलीगुड़ी से गांजा लाकर जिले के विभिन्न हिस्सों में बेचता था और इसे कालू राय को सप्लाई कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे बहरामपुर विशेष अदालत में पेश किया गया और 10 दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस सफलता की जानकारी थाने के इंस्पेक्टर उदय शंकर घोष ने प्रेस वार्ता में दी।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फरक्का. मुर्शिदाबाद जिले के मुख्य शहर बहरामपुर की थाना पुलिस को एक बार फिर सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. प्रेस वार्ता में थाने के इंस्पेक्टर उदय शंकर घोष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अमानीगंज के प्रकाश राय (39) काफी दिनों से गांजा का कारोबार कर रहा है. इसके बाद उसे चिन्हित किया गया और पता चला कि वह गांजा कालू राय नामक व्यक्ति को देने वाला है. इस पर थाना क्षेत्र के मोहना बस स्टैंड के समीप जाल बिछाकर उसे 23 किलोग्राम गांजा के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. वह यह गांजा सिलीगुड़ी से लाकर मुर्शिदाबाद जिले के विभिन्न स्थानों में बेच रहा था. बहरामपुर की विशेष अदालत में पेशी के बाद उसे 10 दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bikash Jaswal

लेखक के बारे में

By Bikash Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola