महेशपुर में मां भवानी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न

महेशपुर. प्रखंड परिसर स्थित सनातनी धाम में आयोजित पांच दिवसीय शिवलिंग, बजरंगबली और मां भवानी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ.
महेशपुर. प्रखंड परिसर स्थित सनातनी धाम में आयोजित पांच दिवसीय शिवलिंग, बजरंगबली और मां भवानी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ. महेशपुर के सैकड़ों श्रद्धालु नियमपूर्वक मंदिर पहुंचे. यज्ञ मंडप में आचार्य सह पुरोहित दुलाल पांडेय ने विधिविधान से कार्यक्रम संपन्न कराया. यज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठा से पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया. आरती के बाद प्रसाद के रूप में भंडारे का आयोजन किया गया. मौके पर एसडीपीओ विजय कुमार, सीओ संजय कुमार सिन्हा, बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल, प्रभारी सीआइ उपेंद्र यादव, जेइ सुजीत मंडल, रंजीत मंडल, सूरज कुमार, संजय कुमार, नीरज कुमार, राधेश्याम मंडल, राजेश कुमार, बर्धन, देवाशीष दास, दलजीत सिंह, गौरव तिवारी, गुंजन तिवारी आदि भक्त मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




