वाहन की चपेट में व्यक्ति की मौत, मृतक की नहीं हो पायी पहचान

Updated at : 14 Jul 2024 4:40 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन की चपेट में व्यक्ति की मौत, मृतक की नहीं हो पायी पहचान

लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सिमलोंग ओपी थाना क्षेत्र के घरमपुर-सिमलोंग मुख्य सड़क पर दरादर गांव के समीप वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा. प्रखंड के सिमलोंग ओपी थाना क्षेत्र के घरमपुर-सिमलोंग मुख्य सड़क पर दरादर गांव के समीप शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पायी थी. ओपी प्रभारी सर्वदेव राय ने बताया कि रविवार सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि दरादर गांव के समीप सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच शव को उठाकर कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा लाया गया. जहां डॉक्टरों द्वारा जांच के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पायी है. शव की पहचान को लेकर स्थानीय मुखिया सहित सोशल मीडिया का सहारा लिया गया है. पर शाम तक पहचान नहीं हो सकी है. शव के पास कोई पहचान पत्र भी नहीं मिला है. मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कर शीतगृह पाकुड़ में रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola