महेशपुर में धूमधाम से हुई मां काली की पूजा

Updated:
विज्ञापन
महेशपुर में धूमधाम से हुई मां काली की पूजा

महेशपुर. प्रकाश पर्व दीपावली का त्योहार महेशपुर प्रखंड मुख्यालय में उत्सवी माहौल में मनाया गया.

विज्ञापन

महेशपुर. प्रकाश पर्व दीपावली का त्योहार महेशपुर प्रखंड मुख्यालय में उत्सवी माहौल में मनाया गया. दीपों से जगमगाती धरती और सतरंगी आतिशबाजी ने रात को रोशन कर दिया. लोगों ने अपने-अपने घरों में शुभ मुहूर्त में मंदिरों, पंडालों और प्रतिष्ठानों में विघ्न हरता विनाशक गणेश-माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की. प्रखंड मुख्यालय में मां काली की पूजा परंपरागत तरीके से हुई. वहीं, श्मशान कंकाली, आनंदमयी मंदिर, राजबाड़ी खेपा काली, रखाल काली, सिद्धेश्वर काली मां काली की प्रतिमा स्थापित कर तांत्रिक पद्धति से पूजा कर बकरे की बलि दी गयी. मां के दर्शन, पूजा व प्रसाद चढ़ाने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. वहीं, काली पूजा पर हाइस्कूल मैदान में मंगलवार को मेले का आयोजन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola