पाकुड़ स्टेशन पर यात्रियों के लिए लिफ्ट का संचालन शुरू

Updated:
विज्ञापन
पाकुड़ स्टेशन पर यात्रियों के लिए लिफ्ट का संचालन शुरू

पाकुड़. पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से बंद लिफ्ट पुनः सुचारु रूप से चालू हो गया है.

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से बंद लिफ्ट पुनः सुचारु रूप से चालू हो गया है. अब यात्री प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो पर आसानी से लिफ्ट के जरिए आ जा सकेंगे. गौरतलब है कि लिफ्ट लंबे समय से लो वोल्टेज के कारण बंद था. ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हिसाबी राय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने 12 जून 2025 को पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद देउस्कर से मुलाकात कर समस्या रखी थी. महाप्रबंधक के निर्देश पर तकनीकी टीम ने निरीक्षण कर लिफ्ट के लिए 150 केवी सर्वो स्टेबलाइजर लगाने की सिफारिश की थी. वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) के प्रयास से सर्वो स्टेबलाइजर स्थापित कर दिया गया है, जिससे वोल्टेज आपूर्ति दुरुस्त हो गयी है. ईजरप्पा के सचिव राणा शुक्ला व अध्यक्ष हिसाबी राय ने रेलवे अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि अब यात्रियों को लिफ्ट के उपयोग में कोई परेशानी नहीं होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola