डीपीएस के मेनन क्लब में बच्चों को दी गयी विधिक जानकारी

पाकुड़. दिल्ली पब्लिक स्कूल, पाकुड़ के मेनन क्लब (लॉ क्लब) की ओर से ‘नयी चेतना 4.0’ राष्ट्रीय अभियान के तहत शनिवार को विद्यालय परिसर में एक दिवसीय कानूनी जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया.
जिला एवं सत्र न्यायालय के तत्वावधान में ‘नयी चेतना 4.0’ पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता, पाकुड़. जिला एवं सत्र न्यायालय के तत्वावधान में दिल्ली पब्लिक स्कूल, पाकुड़ के मेनन क्लब (लॉ क्लब) की ओर से ‘नयी चेतना 4.0’ राष्ट्रीय अभियान के तहत शनिवार को विद्यालय परिसर में एक दिवसीय कानूनी जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्देश्य भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की पहल पर शुरू की गयी नयी चेतना 4.0 अभियान के उद्देश्यों से बच्चों को परिचित कराना था. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विद्यालय के निदेशक अरुणेंद्र कुमार और प्रधानाचार्य जेके शर्मा, कोर मेंबर नेहा चक्रवर्ती, समन्वयक सौरीश दत्ता सहित शिक्षक व छात्र शामिल हुए. प्रधानाचार्य जेके शर्मा ने पाकुड़ जिला और सत्र न्यायालय के तत्वावधान आयोजित इस कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला. बताया कि इस अभियान का मूल उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के सम्मानजनक जीवन के अधिकार को सशक्त बनाना, समाज में व्याप्त भेदभाव, हिंसा और असमानताओं की संरचनात्मक बाधाओं को समाप्त करना है. महिलाओं व बच्चों के अधिकारों, लैंगिक समानता तथा कानूनी साक्षरता के प्रति जागरुकता बढ़ाना है. कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व मुख्य वक्ता रूपा बंधना किरो, एमडी. नुकीमुद्दीन शेख ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर, निःशुल्क कानूनी सहायता, महिलाओं एवं बच्चों के संरक्षण से जुड़े विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी. साथ ही विद्यार्थियों को कानून के प्रति सजग रहने एवं किसी भी प्रकार के अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में बच्चों को जागरूक करने और किसी भी तरह के कानूनी संशय के समाधान के लिए प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी रखा गया था. इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अरुणेंद्र कुमार ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों में सामाजिक और कानूनी चेतना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. प्रधानाध्यापक जेके शर्मा ने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्वों के विकास का भी केंद्र होता है. मेनन क्लब द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को सुरक्षित, संवेदनशील और न्यायपूर्ण समाज की दिशा में सोचने के लिए प्रेरित करते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




