ePaper

झारखंड रजत जयंती पर लाभुकों का कराया गया गृह प्रवेश

Updated at : 12 Nov 2025 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड रजत जयंती पर लाभुकों का कराया गया गृह प्रवेश

झारखंड के पाकुड़िया प्रखंड में राज्य की रजत जयंती उत्साहपूर्वक मनाई जा रही है। ग्राम सभाओं में आवास संकल्प सभाएं आयोजित हुईं, जहां मुखिया और सचिवों ने लाभुकों को निर्माण हेतु प्रेरित किया और स्वीकृति पत्र वितरित किए। छोटा सिंहपुर, तेतुलिया, खाकसा, बसंतपुर समेत कई पंचायतों में गृह प्रवेश कार्यक्रम सम्पन्न हुए। बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने सभी गतिविधियों की निगरानी की। मुखियाओं ने ग्रामीणों को झारखंड के विकास, आंदोलन, संस्कृति और विरासत से परिचित कराया। प्रखंड स्तर पर गुरुवार को जलछाजन और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम में बीडीओ, बीपीआरओ, बीपीओ, पंचायत मुखिया, सचिव और रोजगार सेवक उपस्थित थे।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़िया. झारखंड राज्य की रजत जयंती पाकुड़िया प्रखंड में अधिकारियों, कर्मचारियों, पंचायती राज प्रतिनिधियों और मनरेगाकर्मियों द्वारा उत्साहपूर्वक मनाई जा रही है. बुधवार को पंचायतों में ग्राम सभा के साथ सबके लिए आवास संकल्प सभा हुई. मुखिया और सचिवों ने आवास की जानकारी दी, राशि प्राप्त लाभुकों को निर्माण पूरा करने के लिए प्रेरित किया तथा स्वीकृत लाभुकों को स्वीकृति पत्र वितरित किए. छोटा सिंहपुर, तेतुलिया, खाकसा, बसंतपुर आदि पंचायतों में पूर्ण आवासों में समारोहपूर्वक गृह प्रवेश कराया गया. बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने सुबह से सक्रिय होकर सभी गतिविधियों की निगरानी की और नोडल अधिकारियों से जानकारी ली. मुखियाओं कालेश्वर हेंब्रम, मुसूय हेंब्रम, सोयलेन हेंब्रम आदि ने ग्रामीणों को झारखंड के विकास, आंदोलन, संस्कृति और विरासत से अवगत कराया. गुरुवार को जलछाजन और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम प्रखंड भर में आयोजित होंगे. गृह प्रवेश के दौरान बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, बीपीआरओ त्रिदीप शील, बीपीओ जगदीश पंडित, एई रोहित गुप्ता सहित संबद्ध पंचायतों के मुखिया, सचिव, रोजगार सेवक आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola