पाकुड़ में अनुकंपा लिपिकों की हुई हिंदी टंकण परीक्षा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Nov 2025 5:05 PM
पाकुड़ जिला प्रशासन द्वारा अनुकंपा के आधार पर नियुक्त लिपिकों की हिंदी टंकण दक्षता परीक्षा आयोजित की गई। पुराना समाहरणालय स्थित नीलेट प्रशिक्षण कक्ष में हुई परीक्षा में 72 में से 68 लिपिक उपस्थित हुए। परीक्षा का उद्देश्य सशर्त नियुक्त लिपिकों की वेतन वृद्धि और सेवा संपुष्टि के लिए अनिवार्य टंकण दक्षता प्रमाणित करना था। जिला स्थापना उप समाहर्ता त्रिभुवन कुमार सिंह ने बताया कि टंकण दक्षता से कार्यालयीन कार्यों में तेजी, सटीकता और पारदर्शिता आती है, जिससे नागरिकों को बेहतर सेवा मिलती है। परीक्षा व्यवस्था जिला स्थापना शाखा के पदाधिकारियों ने सुनिश्चित की। मौके पर विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
संवाददाता, पाकुड़. जिला प्रशासन के द्वारा सोमवार को अनुकंपा के आधार पर नियुक्त लिपिकों की हिंदी टंकण दक्षता परीक्षा आयोजित की गयी. पुराना समाहरणालय स्थित नीलेट प्रशिक्षण कक्ष में हुई परीक्षा में 72 लिपिकों में से 68 उपस्थित हुए. परीक्षा के दौरान जिला स्थापना शाखा के पदाधिकारियों ने समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की. जिला स्थापना उप समाहर्ता त्रिभुवन कुमार सिंह ने बताया कि अनुकंपा के आधार पर सशर्त नियुक्त निम्नवर्गीय लिपिकों के वेतन वृद्धि एवं सेवा संपुष्टि के लिए हिंदी टंकण दक्षता जांच परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है. उन्होंने आगे कहा कि टंकण दक्षता से कार्यालयीन कार्यों में तीव्रता, सटीकता और पारदर्शिता आती है, जिससे नागरिकों को त्वरित सेवा का लाभ मिलता है. इस अवसर पर स्थापना उप समाहर्ता त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, जिला स्थापना कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










