शिविर में 52 रेलकर्मियों के परिजनों की हुई स्वास्थ्य जांच

Updated:
विज्ञापन
शिविर में 52 रेलकर्मियों के परिजनों की हुई स्वास्थ्य जांच

पाकुड़. रेल प्रशासन की ओर से बुधवार को रेलवे स्टेशन शयनागार कक्ष में एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पाकुड़. रेल प्रशासन की ओर से बुधवार को रेलवे स्टेशन शयनागार कक्ष में एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का उद्देश्य रेलकर्मियों के परिवारजनों की स्वास्थ्य की जांच और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराना था. शिविर में विशेष कर महिला रेलकर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गयी. ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल हावड़ा से आईं चार महिला रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने कुल 52 महिला रेलकर्मियों की जांच की. चिकित्सकों की टीम में डॉ शिवानी सरदार, वरिष्ठ मंडल चिकित्सक डॉ नयन मनी विश्वास, डॉ रेशमी वासु, डॉ मृणाल मंडल और डॉ अब्दुस समीम शामिल थे. जांच के बाद आवश्यकतानुसार दवाइयों का निशुल्क वितरण भी किया गया. शिविर के आयोजन में ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन शाखा के सचिव संजय कुमार ओझा, पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के सहायक सचिव भोपाली कुमार यादव, संतोष कुमार, अमर कुमार मल्होत्रा, विकास कुमार, गौतम कुमार यादव आदि का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राघव कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola