राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच
Published by : SANU KUMAR DUTTA Updated At : 08 Aug 2025 5:33 PM
इसमें 32 सामान्य स्वास्थ्य स्थितियों की पहचान कर प्रारंभिक उपचार की व्यवस्था की जाती है, जिससे जरूरतमंद बच्चों का नि:शुल्क इलाज हो सके.
पाकुड़िया. पाकुड़िया राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत शुक्रवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय ढेकीडुबा में 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गयी. जांच कार्य चिकित्सक डॉ मंजर आलम के नेतृत्व में किया गया. डॉ मंजर आलम ने बताया कि यह कार्यक्रम सभी विद्यालयों में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बच्चों के जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार लाना और उन्हें व्यापक स्वास्थ्य देखभाल उपलब्ध कराना है. इसके तहत जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों की चार-डी जन्मजात दोष, रोग, कमी और विकास में देरी की जांच की जाती है. इसमें 32 सामान्य स्वास्थ्य स्थितियों की पहचान कर प्रारंभिक उपचार की व्यवस्था की जाती है, जिससे जरूरतमंद बच्चों का नि:शुल्क इलाज हो सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










