ePaper

तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, विजेता को मिलेगा चार लाख का नकद पुरस्कार

Updated at : 09 Nov 2025 5:20 PM (IST)
विज्ञापन
तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, विजेता को मिलेगा चार लाख का नकद पुरस्कार

संवाददाता, पाकुड़। सदर प्रखंड के कालिदासपुर पंचायत में राज स्टार स्पोर्टिंग क्लब कशीला द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी लुत्फल हक ने किया। यह प्रतियोगिता हर वर्ष काली पूजा मेले के दौरान आयोजित होती है और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं। 20 नवंबर को संथाली ड्रामा और रिकॉर्डिंग डांस का आयोजन होगा। प्रथम पुरस्कार चार लाख और द्वितीय तीन लाख रुपये नकद रखे गए हैं। लुत्फल हक स्थानीय कलाकारों व खिलाड़ियों को सहयोग देते हैं और गरीबों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए नि:शुल्क भोजन व बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, जिससे अब तक 60 बच्चे लाभान्वित हुए हैं। स्थानीय युवाओं ने भी सक्रिय भागीदारी दिखाई।

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़. सदर प्रखंड के कालिदासपुर पंचायत स्थित राज स्टार स्पोर्टिंग क्लब कशीला द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी लुत्फल हक ने रविवार को फीता काटकर और फुटबॉल उछालकर किया. इस अवसर पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे. क्लब अध्यक्ष मानिक हांसदा ने बताया कि यह प्रतियोगिता हर वर्ष काली पूजा मेला के दौरान आयोजित की जाती है. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं. 20 नवंबर को संथाली ड्रामा और रिकॉर्डिंग डांस का आयोजन होगा. प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार चार लाख और द्वितीय पुरस्कार तीन लाख रुपये नकद रखा गया है. समाजसेवी लुत्फल हक ने कहा कि वे हमेशा स्थानीय कलाकारों और खिलाड़ियों को सहयोग देने के लिए तत्पर रहते हैं. उनका उद्देश्य गरीब और बेसहारा लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना है. इसी दिशा में रेलवे स्टेशन पर नि:शुल्क भोजन और बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा देकर रोजगार से जोड़ने का कार्य चल रहा है. अब तक लगभग 60 बच्चों को लाभ मिल चुका है. कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola