फरक्का ने पाकुड़ को 137 रन से किया पराजित

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Dec 2025 6:46 PM

विज्ञापन

हिरणपुर. जेएमएम चैम्पियंस ट्रॉफी के चौथे टी-20 लीग में फरक्का की टीम ने पाकुड़ को 137 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की.

विज्ञापन

हिरणपुर. हिरणपुर फुटबॉल मैदान में बुधवार को आयोजित जेएमएम चैम्पियंस ट्रॉफी के चौथे टी-20 लीग में फरक्का की टीम ने पाकुड़ को 137 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फरक्का की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 333 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकुड़ की टीम पूरी तरह दबाव में दिखी. 19.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 196 रन ही बना सकी. फरक्का के स्टार बल्लेबाज आयुष्मान नायक मैच के हीरो रहे. उन्होंने 86 रन की पारी खेलने के साथ-साथ गेंदबाजी में भी 2 विकेट चटकाकर ऑलराउंड प्रदर्शन किया. उनके शानदार खेल के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया. मैच में अंपायरिंग कुंदन रविदास और श्यामा रविदास ने निभाई. मौके पर कमेटी के अध्यक्ष विकास रविदास, सचिव जितेंद्र रविदास, विक्की रविदास, करमचंद्र, रंजीत आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola