मेले हमारी संस्कृति, परंपरा व सामाजिक एकता के प्रतीक: हेमलाल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 May 2026 6:18 PM
संग्रामपुर प्रखंड के संग्रामपुर गांव में पारंपरिक पाता मेले का शुभारंभ विधायक हेमलाल मुर्मू और जिला उपाध्यक्ष समद अली ने संयुक्त रूप से किया। मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। विधायक ने मेले को संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया, साथ ही आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। जिला उपाध्यक्ष ने भाईचारे की अपील की। मेले में विभिन्न दुकानों, झूलों और मनोरंजन से उत्साह का माहौल दिखा।
संग्रामपुर में पारंपरिक पाता मेला का शुभारंभ, विधायक-जिप उपाध्यक्ष रहे मौजूद प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के संग्रामपुर गांव में शुक्रवार को पारंपरिक पाता मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हेमलाल मुर्मू एवं जिला उपाध्यक्ष समद अली ने संयुक्त रूप से किया. मेले में क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही. इस अवसर पर विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले पारंपरिक मेले हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं. ऐसे आयोजनों से आपसी मेलजोल बढ़ता है और समाज में भाईचारे की भावना मजबूत होती है. उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं ग्रामीणों को शुभकामनाएं दी. जिला उपाध्यक्ष समद अली ने भी लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की. मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानों, झूलों और मनोरंजन के साधनों के कारण लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










