उत्पाद विभाग ने होटलों में की छापेमारी, शराब जब्त

हिरणपुर. उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार की देर शाम हिरणपुर बाजार में कई होटलों में औचक छापेमारी की.
हिरणपुर. उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार की देर शाम हिरणपुर बाजार में कई होटलों में औचक छापेमारी की. टीम में शामिल उत्पाद अवर निरीक्षक विक्रम साव ने दलबल के साथ होटलों में छापेमारी की. हिरणपुर बाजार के हाट झोपड़ी के निकट विशाल भोजनालय में छापेमारी कर होटल से 4.75 लीटर बियर एवं 0.375 लीटर विदेशी शराब जब्त की. वहीं होटल संचालक को हिरासत में लेकर अग्रेतर कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी वसूला और छोड़ भी दिया. इसके अलावा भी टीम ने अन्य होटलों में छापेमारी की. इस क्रम में होटल संचालकों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि अवैध रूप से शराब नहीं बेचे. पुनः छापेमारी में होटल में शराब मिलने पर कार्रवाई की जायेगी. उत्पाद अवर निरीक्षक ने बताया कि अवैध शराब बिक्री एवं कारोबार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाकर इसमें शामिल दोषी लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सानू दत्ता
सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










