कार्डधारीयों का किया जा रहा है ई-केवायसी : एमओ

Updated:
विज्ञापन
कार्डधारीयों का किया जा रहा है ई-केवायसी : एमओ

पाकुड़िया. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित पीला, गुलाबी एवं हरा राशन कार्डधारियों का ई-केवायसी सोमवार को किया गया.

विज्ञापन

पाकुड़िया. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित पीला, गुलाबी एवं हरा राशन कार्डधारियों का ई-केवायसी सोमवार को किया गया. चौकिशाल, रामघाटी, बोन्नोग्राम, तेगुड़िया, तेतुलिया, श्रीधरपाड़ा के सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदार शिविर लगाकर कर छूटे हुए कार्डधारियों का ई-केवायसी कर रहे हैं. प्रभारी एमओ त्रिदीप कुमार शील ने बताया ई-केवायसी से संबंधित सभी जनवितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण किया गया. बताया कि वैसे छूटे हुए कार्डधारी जो अबतक ई-केवायसी नहीं करा पाए हैं उनका 27 मार्च तक अपने डीलर के पास ई-केवायसी कराना अनिवार्य है. ई-केवायसी 30 मार्च तक हर हाल में पूरा कर लेना जरूरी है. 30 मार्च तक ई-केवायसी नहीं होने पर राशनकार्ड स्वतः डिलीट हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola