पंचायतों में लगा धरती आबा जन भागीदारी अभियान शिविर

पाकुड़/लिट्टीपाड़ा. जिले भर में धरती आबा जन भागीदारी अभियान के तहत विभिन्न पंचायतों में विशेष शिविर लगाया गया.
पाकुड़/लिट्टीपाड़ा जिले भर में धरती आबा जन भागीदारी अभियान के तहत विभिन्न पंचायतों में विशेष शिविर लगाया गया. पाकुड़ प्रखंड के नवीनगर, हिरणपुर के तोड़ाई, लिट्टीपाड़ा के फुलपहाड़ी, महेशपुर के श्रीरामगड़िया, अमड़ापाड़ा के बासमती और पाकुड़िया प्रखंड के बनोग्राम में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया. शिविरों में आधार कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, जनधन खाता, बीमा योजना, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पीएम विश्वकर्मा योजना, मुद्रा लोन और छात्रवृत्ति योजना का लभा पात्र लाभुकों को दिया गया. जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने शिविरों में मौजूद रहकर लाभुकों से संवाद किया. योजनाओं की जानकारी दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सानू दत्ता
सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










