सीएम को ज्ञापन सौंप विधायक ने की भूमि संबंधी ऑनलाइन कार्य शुरू कराने की मांग

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीएम को ज्ञापन सौंप विधायक ने की भूमि संबंधी ऑनलाइन कार्य शुरू कराने की मांग

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़ पाकुड़ जिले में म्यूटेशन ऋुटि सुधार, भूमि सीमांकन सहित लगान का कार्य पूर्ण रूप से बाधित है. जिले में झारनेट की स्थिति सही नहीं होने के कारण कार्यों के निष्पादन में बाधा आ रही है. इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. इसे लेकर पाकुड़ की नवनिर्वाचित विधायक निसात आलम ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर समस्या के निराकरण को लेकर ज्ञापन सौंपा. सीएम ने भी इन मुद्दों पर त्वरित निष्पादन का भरोसा दिया. विधायक ने कहा है कि, साल 2017 से ही भूमि का नामांतरण, लगान कार्य सहित अन्य कार्य ऑनलाइन तरीके से हो रहा है. पहले किसी भी नेटवर्क का सहारा लेकर काम किया जा रहा था. पाकुड़ अंचल कार्यालय में झारनेट की स्पीड कम होने के कारण झारभूमि वेबसाइट खुल नहीं रही है, जिससे काम बाधित हो गया है. ऐसे में भूमि का दाखिल-खारिज, पंजी टू में सुधार एवं ऑनलाइन जमाबंदी प्रविष्टि का कार्य भी बाधित हैं. अन्य अंचलों में भी यही स्थिति बनी हुई है. ऐसे में इस पर ठोस कदम उठाने की जरुरत है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola