विश्व मौसक्विटो डे पर डीसी ने जागरुकता रथ किया रवाना

पाकुड़ नगर. विश्व मौसक्विटो दिवस पर डीसी मनीष कुमार व जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ अमित कुमार ने बुधवार को सदर अस्पताल परिसर से मच्छरों से बचाव को लेकर जागरुकता रथ रवाना किया.
पाकुड़ नगर. विश्व मौसक्विटो दिवस पर डीसी मनीष कुमार व जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ अमित कुमार ने बुधवार को सदर अस्पताल परिसर से मच्छरों से बचाव को लेकर जागरुकता रथ रवाना किया. मौके पर उपायुक्त ने लोगों से मच्छरों से फैलने वाले रोग मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील की. कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव की स्थिति से बचने के लिए नियमित जल निकासी आवश्यक है. घरों और आसपास के स्थानों पर पानी जमा न होने दें. कंटेनरों को समय-समय पर खाली करें. कहा कि बुखार की स्थिति में तुरंत नजदीकी अस्पताल जाकर जांच करायें. समय पर इलाज ही इन रोगों से बचाव का सबसे कारगर उपाय है. मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए स्वच्छता बनाए रखना अत्यंत जरूरी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सानू दत्ता
सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










