डीसी ने खिलाड़ियों को नशा नहीं करने की दिलायी शपथ

Updated:
विज्ञापन
डीसी ने खिलाड़ियों को नशा नहीं करने की दिलायी शपथ

डीसी ने खिलाड़ियों को नशा नहीं करने की दिलायी शपथ

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. धरती आबा जनभागीदारी अभियान और विश्व ओलंपिक दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला खेल कार्यालय पाकुड़ द्वारा जिला स्तरीय स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी मनीष कुमार ने किया. उन्होंने खिलाड़ियों को ओलंपिक दिवस की शुभकामनाएं दीं और निरंतर अभ्यास, अनुशासन व समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. डीसी ने सभी खिलाड़ियों को नशा न करने की शपथ दिलायी और पाकुड़ को नशा मुक्त जिला बनाने का आह्वान किया. कार्यक्रम में खिलाड़ियों के बीच खेल किट का वितरण भी किया गया. मौके पर डीडीसी महेश कुमार संथालिया, मुख्यालय डीएसपी जितेंद्र कुमार समेत कई अधिकारी, कोच सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola