सीपीएम ने निकाली पदयात्रा, बाढ़ नियंत्रण व पुनर्वास की मांग

Published by : BIKASH JASWAL Updated At : 18 Sep 2025 5:36 PM

विज्ञापन

फरक्का में सीपीएम जिलाध्यक्ष महबूब आलम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा और आक्रोश सभा आयोजित की। सभा में राज्य महासचिव मोहम्मद सलीम समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। पदयात्रा नेपाल मंदिर से चौक तक हुई, जहां बाढ़ नियंत्रण और पीड़ितों के पुनर्वास की समस्याओं को लेकर नारों के माध्यम से लोगों की चर्चा की गई। मोहम्मद सलीम ने फरक्का बैराज प्रोजेक्ट के कारण गंगा कटाव से मुर्शिदाबाद और मालदा जिलों में लाखों एकड़ जमीन और कई गांवों के डूबने की समस्या बताई। उन्होंने राज्य व केंद्र सरकार से मिलकर पुनर्वास की ठोस पहल करने का आग्रह किया। अंत में मांगों का ज्ञापन महाप्रबंधक एस. शर्मा को सौंपा गया और चेतावनी दी गई कि मांगें न माने जाने पर आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फरक्का. फरक्का में गुरुवार को सीपीएम जिलाध्यक्ष महबूब आलम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर एक आक्रोश सभा का आयोजन किया. इस सभा में राज्य महासचिव मोहम्मद सलीम सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया. न्यू फरक्का के नेपाल मंदिर से शुरू हुई पदयात्रा चौक तक पहुंची, जहां सभा का आयोजन किया गया. सभा के दौरान बाढ़ नियंत्रण और पीड़ितों के पुनर्वास से संबंधित नारों के माध्यम से लोगों की समस्याओं को उजागर किया गया. मो सलीम ने कहा कि फरक्का बैराज प्रोजेक्ट के कारण मुर्शिदाबाद और मालदा जिलों में हर वर्ष गंगा कटाव की समस्या उत्पन्न होती है. इसके चलते लाखों एकड़ भूमि और कई गांव गंगा में समा चुके हैं. हजारों परिवार सड़क पर दयनीय स्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए राज्य और केंद्र सरकार दोनों को मिलकर पुनर्वास की ठोस पहल करनी चाहिए. सभा के समापन पर अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन फरक्का बैराज के महाप्रबंधक एस शर्मा को सौंपा गया. साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIKASH JASWAL

लेखक के बारे में

By BIKASH JASWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola