नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

पाकुड़ नगर. कांग्रेस ने केंद्र सरकार की ओर से नेशनल हेराल्ड की संपत्ति जब्त करने और पार्टी नेतृत्व के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए जाने के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. कांग्रेस ने केंद्र सरकार की ओर से नेशनल हेराल्ड की संपत्ति जब्त करने और पार्टी नेतृत्व के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए जाने के विरोध में बुधवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन क���या. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रखंड अध्यक्ष मनसारूल हक के नेतृत्व में अटल चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए इसे राज्य प्रायोजित राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दिया. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया नहीं, बल्कि सत्ता के दुरुपयोग का ज्वलंत उदाहरण है. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की और लोकतंत्र बचाओ, राजनीतिक प्रतिशोध बंद करो जैसे नारे लगाए. कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करना लोकतांत्रिक विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास है. कहा कि कांग्रेस पार्टी हर हाल में सत्य और संविधान की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेगी. मौके पर गुलाम रसुल, शाहिन परवेज, मानिता कुमारी, बेलाल शेख आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola