रांची में संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ता

कांग्रेस की ओर से रांची में आयोजित संवाद आपके साथ हम है तैयार कार्यक्रम में पाकुड़ से कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए.
पाकुड़ नगर. कांग्रेस की ओर से रांची में आयोजित संवाद आपके साथ हम है तैयार कार्यक्रम में पाकुड़ से कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम में शामिल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उदय लखमानी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने पर्यवेक्षकों से अपने-अपने विधानसभा के पांच-पांच उम्मीदवारों की सूची जमा करायी. इसमें पार्टी आलाकमान सर्वे कराकर सबसे मजबूत उम्मीदवार को शॉर्ट आउट कर उसके नाम की घोषणा करेगी. पार्टी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये हैं. साथ ही कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर राज्य सरकार के कार्यों के बारे में अवगत कराने की बात कही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










