मैट्रिक व इंटर के परीक्षार्थियों के लिए संचालित करें अतिरिक्त कक्षाएं : बीडीओ

Updated at : 22 Jan 2026 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक व इंटर के परीक्षार्थियों के लिए संचालित करें अतिरिक्त कक्षाएं : बीडीओ

हिरणपुर. माध्यमिक (मैट्रिक) एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में बैठक आयोजित हुई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हिरणपुर. माध्यमिक (मैट्रिक) एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में बैठक आयोजित हुई. बैठक बीडीओ टुडू दिलीप एवं सीओ मनोज कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में हुई. इसमें प्रखंड के सभी उच्च विद्यालय एवं प्लस-2 उच्च विद्यालयों के शिक्षक शामिल हुए. अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि इस वर्ष एक भी विद्यार्थी परीक्षा से वंचित न रहे. सभी प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक यह सुनिश्चित करें कि शत-प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो. फॉर्म भर चुके विद्यार्थियों के साथ अभी से ही नियमित संपर्क बनाए रखें. उनके अभिभावकों से भी संवाद स्थापित करें. अधिकारियों ने विशेष रूप से कमजोर विद्यार्थियों पर फोकस करते हुए अतिरिक्त कक्षाएं और विशेष तैयारी कराने का निर्देश दिया, ताकि वे भी आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हो सकें. कहा कि इस बार और अधिक मेहनत करते हुए सभी विद्यार्थियों को परीक्षा में सम्मिलित कराना और उन्हें सफल बनाना सभी शिक्षकों का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए. बैठक में परीक्षा की तैयारी, विद्यार्थियों की उपस्थिति, अध्ययन की प्रगति व विद्यालय स्तर पर की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गयी. शिक्षकों से समन्वय बनाकर कार्य करने व हर स्तर पर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की अपील की. मौके पर बीपीओ किशन भगत आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola