संवेदनशीलता से लोगों से संवाद करें पीएलवी: क्रांति

पाकुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागार में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया गया। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। सचिव रूपा बंदना किरो और डिप्टी चीफ नुकमुद्दीन शेख भी मौजूद थे। कार्यक्रम में समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने पर जोर दिया गया। पैरा लीगल वालंटियर्स को संवेदनशीलता से संवाद करने और पंचायत स्तर तक योजनाओं के सही लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सचिव रूपा बंदना किरो ने प्राधिकरण की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, जबकि लीगल एड डिफेंस काउंसिल के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में पीएलवी सहित कई लोग उपस्थित थे।
कोर्ट प्रतिनिधि, पाकुड़. जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सभागार में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद ने की. दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिसमें सचिव रूपा बंदना किरो और डिप्टी चीफ नुकमुद्दीन शेख भी शामिल रहे. इस अवसर पर समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त और सक्षम कानूनी सहायता प्रदान करने के उद्देश्य पर चर्चा की गई. पैरा लीगल वॉलिंटियर्स को निर्देश दिया गया कि वे संवेदनशीलता के साथ संवाद करें ताकि पीड़ित अपनी समस्याएं खुलकर बता सकें. पंचायत स्तर तक पहुंचकर यह सुनिश्चित करने की बात कही गई कि योग्य व्यक्ति को योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं. सचिव रूपा बंदना किरो ने कार्यक्रम के उद्देश्य और प्राधिकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए. कार्यक्रम में पीएलवी समेत कई लोग उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




