बच्चों ने क्रिसमस पर नृत्य, नाटक व गायन किया प्रस्तुत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Dec 2025 6:22 PM

विज्ञापन

पाकुड़. शहर के ओपन स्काई स्मार्ट स्कूल में मंगलवार को प्री-क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

ओपन स्काई स्मार्ट स्कूल में प्री-क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन संवाददाता, पाकुड़. शहर के ओपन स्काई स्मार्ट स्कूल में मंगलवार को प्री-क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बच्चों ने नृत्य, नाटक एवं गायन प्रस्तुत किया. सभी बच्चों को केक खिलाकर खुशियाँ मनाई गयी. कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर हुई. स्कूल के निदेशक मनोज भगत ने बताया कि क्रिसमस धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाला खुशी का अवसर है. ईसाई धर्म में ईसा मसीह का जन्म हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है. धार्मिक जड़ों से परे, क्रिसमस वैश्विक सांस्कृतिक त्योहार के रूप में विकसित हुआ है. ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा और खुशी का त्योहार है. इस कारण इसे बड़ा दिन भी कहा जाता है. हर साल 25 दिसंबर को दुनिया भर में क्रिसमस पूरे हर्ष के साथ मनाया जाता है. ईसा मसीह का जन्म फिलिस्तीन के बेथलहेम शहर में हुआ था. उनके पिता का नाम जोसफ व माता का नाम मरियम था. यह शहर आज के जमाने में इजरायल की राजधानी येरुशलम से 10 किलोमीटर दूर सेंट्रल वेस्ट बैंक में स्थित है. ईसा मसीह के जन्म से ही अंग्रेजी कैलेंडर की भी शुरुआत हुई है, जिसे वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त है. ईसा मसीह ने समाज को मानवता, त्याग एवं भाईचारे का संदेश दिया. कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी शिक्षकों ने सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola